खरीफ गोष्ठी में किसानों को मिलेट्स की दी विस्तृत जानकारी

फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह के सभागार में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी, अन्न (मिलेट्स) कृषक जागरूकता कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को जहां योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई वहीं किसानों को बीज भी वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग की ओर से स्टाल भी लगाये गये। जिनका अवलोकन मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता के अलावा जिलाधिकारी श्रुति ने किया।खरीफ गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रुति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने हिस्सा लिया। डीएम व विधायक ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने संचालन करते हुए कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं विधायक का स्वागत एवं माल्यापर्ण कर शासन द्वारा संचालित लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. जितेन्द्र सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जल संचयन, हरी खाद हेतु देवा की कुआई करने एवं मृदा प्रबन्धन एवं जैविक खाद के अधिक प्रयोग की जानकारी तथा कृषक वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से अपने व कृषकों के अनुभवों को सीधे कृषक/वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से जारी कृषकों के मध्य साझा की गयी। विधायक विकास गुप्ता ने शासन द्वारा चलायी जा रही लाभार्थी पर योजनाओं की जानकारी किसानों से साझा की। सीईओ न्यूट्रीलाइज एग्रो फूड नोएडा (मिलेट्स) प्रदीप द्विवेदी ने मोटे अनाज की बुआई, विपणन एवं उसके लाभ आदि के बारे कृषकों को विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने कृषकों को कृषि निवेश व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी। इसके साथ ही यह भी बताया कि जनपद स्तर पर मिलेट्स को बोये जाने हेतु अन्र्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अन्र्तगत मोटे अनाजों के क्षेत्रफल विस्तार हेतु मिनीकिट्स के रूप में कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें सांवा, कोदो, रागी, ज्वार एवं बाजरा के मिनीकिट कृषकों में निःशुल्क वितरित कराये गये। नैनो यूरिया के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा जनपद को 15000 बोतल का आंवटन किया गया है, कृषकों से अपील किया कि द्वितीय पर्णीय छिड़काव में इसका प्रयोग करायें, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। खरीफ किसान गोष्ठी में प्रगतिशील किसान लोकनाथ पाण्डेय, रण विजय सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।