जनपद स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स का आयोजन 8 को

मऊ।जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ उनके खेल के विकास तथा षारीरिक सम्बर्धन की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में खेल निदेशालय,उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य कर्मचारियों के लिये निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला/मण्डल/ प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉकी खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन दिनांक 08 अगस्त, 2023 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 9.00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में आटोनामस बाडी, जैसे परिशद/ बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/ पुलिस विभाग/ के कर्मचारी/ अध्यापक/सहायक  आदि को छोड़कर अन्य सभी राज्य कर्मचारी भाग ले सकते है।  सिविल सर्विसेज के चयन/ट्रायल्स में पूर्ण से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। सरकारी विभागों केे कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा है कि इसका विशेष ध्यान देते हुए ही उपरोक्त चयन/ट्रायल्स मेें भाग लेने हेतु इच्छुक अपने सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्यमुक्त करते हुए उपरोक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेेने हेतु निर्देशित करें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने विभाग द्वारा जारी किये गये कार्यमुक्त सम्बन्धी प्रमाण पत्र चयन/ट्रायल्स में भाग लेने से पूर्व अवश्य प्रस्तुत करना होगा।