जर्जर प्राथमिक विद्यालय की लगाई गई बोली

सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय तेंदू रावटसगंज सोनभद्र में जर्जर भवन का नीलामी संपन्न हुई। रविवार को समय 1 बजे अपरांत से प्राथमिक विद्यालय तेंदू राबर्ट्सगंज के प्रांगण में खुली बैठक कर जर्जर भवन का नीलामी संपन्न हुई जिसमें ग्राम सभा मथुरा के तेंदू खेवथा खेखडा गांव के अधिकतम व्यक्तियों ने भाग लिया नीलामी में बोली लगाई गई रू0 31200 से शुरू हुआ और रू0 45500 में समाप्त हुआ। अधिकतम बोली सुनील पति त्रिपाठी ग्राम तेंदू के निवासी हैं मुख्य अतिथि धनंजय सिंह खंड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज सोनभद्र प्रमिला सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय तेंदू के देखरेख में संपन्न हुआ। दर्जनों लोगों ने बोली लगाई जो अधिकतम बोली लगाया उसको टेंडर नीलामी दिया गया 10 प्रतिशत धनराशि तत्काल प्रधानाध्यापिका के पास जमा किया गया। गणमान्य व्यक्तियों में डॉक्टर ओम प्रकाश मौर्य रमेश यादव ग्राम प्रधान मगुराही इंजीनियर अश्वनी कुमार सिंह विकास कुमार राघवेंद्र आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।