मणिपुर की घटना पर सपा महिला इकाई ने जताया विरोध

फतेहपुर। भाजपा शाषित मणिपुर प्रांत में महिलाओं को नग्न पर घुमाये जाने पर समाजवादी पार्टी की महिला इकाई ने कड़ी निंदा करते हुए पार्टी कार्यालय से कैंडिल मार्च निकाला। रास्ते पर महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात पटेलनगर चोराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मार्च का समापन किया। पार्टी के शीर्ष निर्देशन पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीता राज पासवान की अगुवाई में कैंडिल मार्च निकाला गया। हाथों में कैंडिल व स्लोगन लिखी तख्तियां लिए महिलाएं नारेबाजी करते हुए पटेलनगर चैराहा पहुंची। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष मार्च का समापन किया गया। महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शाषित राज्यों की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मणिपुर पिछले एक माह से अधिक समय से जल रहा है। दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री आंखों मंे पट्टी बांधकर चुप बैठे हुए हैं। उनकी चुप्पी बहुत कुछ बयां कर रही है। उन्होने कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो मणिपुर को जलने से कोई रोक नहीं सकता। महिलाओं के साथ की गई घिनौनी हरकत की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होने कहा कि नैतिकता के आधार पर वहां के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व महिला आयोग सदस्य नफीसा बानो, कामिनी द्विवेदी, रज़िया, नीतू साहू, ज़ुबैदा, लीलावती राज पासी, आसमा, रानी खान, अनीसा, छोटो, रेशमा, परवीन, शमा, सावित्री, अनीता पासी आदि आधा सैकड़ा महिलाएं रहीं।