दु‎निया के कई देशों से ज्यादा हैं वालमार्ट में कर्मचारी

नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज रिटेल में 21 लाख कर्मचारी काम करते हैं। यह दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारी वॉलमार्ट में काम करते हैं. यह संख्या चीनी सेना में काम करने वाले जवानों से भी ज्यादा है। चीन की सेना में 20 लाख जवान काम करते हैं। हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वॉलमार्ट, अमेजन, फॉक्सकॉन, एक्सेंचर, फॉक्सवैगन, टाटा कंसल्टेंसी, डॉयचे पोस्ट, बीवाईडी, फेडएक्स और यूनाइटेड पार्सल सर्विस शामिल हैं। सबसे ज्यादा कर्मचारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का नाम है। इस कंपनी में 15,41,000 कर्मचारी काम करते हैं। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक, ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन में 8,26,608, आयरलैंड की कंपनी एक्सेंचर में 7,32,000 और जर्मनी की ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन में 6,76,915 कर्मचारी काम करते हैं। इस लिस्ट में भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज छठे पायदान पर है। टीसीएस में पूरी दुनिया में 6,16,171 कर्मचारी काम करते हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में 3 लाख कर्मचारी काम करते हैं और यह इस लिस्ट में 54वें स्थान पर है।