अपनी ही सरकार की पोल खोल रहा है पूर्व विधायक

कौशाम्बी। भाजपा सरकार की पूर्व विधायक पोल खोल रहा है। विद्युत आपूर्ति की आपाधापी को लेकर जिला अधिकारी को पत्र लिखकर आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है।चायल विधान सभा के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि शासन की मंशा के अनुरूप भरवारी पावर हाउस से 8 से 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उनका आरोप है कि नगरपालिका वासियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने के कारण काफी लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि लापरवाह विद्युत कर्मचारियों की जांच करा कर खराब ट्रांसफार्मर बदलने और रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई बहाल करने की कार्यवाही की जाए क्योंकि क्षेत्र की जनता का दिनोंदिन भाजपा से विश्वास उठता जा रहा है।