सीओ ने आपरेशन दृष्टि की दी जानकारी

फतेहपुर। व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किए जाने के उद्देश्य से गुरूवार को व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक नगर ने सभी व्यापारियों को आपरेशन दृष्टि की जानकारी देते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का आहवान किया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक नगर वीर सिंह ने की। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक राधानगर ने भी प्रतिभाग किया। गोष्ठी में व्यापारियों द्वारा पूर्व में बताई गई समस्याओं के निराकरण के बारे में अवगत कराया गया। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित की गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक ने ऑपरेशन दृष्टि के बारे में बताया। उन्होने कहा कि सीसीटीवी से निगरानी कर अपराध नियंत्रण और घटनाओं के खुलासे में उनका उपयोग किया जा सकता है। व्यापारिक संस्थानों की भी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा सकेगी। सभी व्यपारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई।