सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ

जौनपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाली मंदिर कुशहा बदलापुर द्वितीय पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। कथावाचक आचार्य राम मिलन पाठक ने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का विस्तृत रूप से विवेचन किया। उन्होंने गृहस्थ जीवन के बारे में विस्तार से समझाया। कहा, गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग परमात्मा की कृपा पा सकते हैं। गृहस्थ जीवन यापन करने वाले प्राणी मन, कर्म और वचन से ईश्वर की आराधना करें तो उन्हें निश्चित रूप से अलौकिक सुख की प्राप्ति और ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति स्वतरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मन निर्मल हो जाता है। उन्होंने राम के कल्याणकारी स्वरूपों की चर्चा करते हुए उनकी महिमा का बखान किया। संगीतमय श्रीराम कथा को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, शम्भु मिश्र, चंचल सिंह, कल्लु दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।