जबरन टोल टैक्स वसूली पर रोक की मांग 

सिद्धार्थनगर।राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष आर एस पाण्डेय ने एस डी एम बांसी प्रमोद कुमार को ज्ञापन देकर बेलगड़ा टोल प्लाजा पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है।एस डी एम को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि   बांसी व  सिद्धार्थनगर जिले के  निवासियों से टोल न वसूल किया जाय।उन्होंने तर्क दिया कि  शोहरतगढ़ में जिले के लोगों के वाहनों से टोल नही  लिया जाता है।यही नही बगल के जिले  महराजगंज के  फरेंदा टोल प्लाजा पर महराजगंज जिले के निवासियों के वाहन से टोल नही लिया जाता है। बस्ती जनपद के टोल प्लाजा पर बस्ती जनपद के लोगों का टोल नही लगता है। वहीं बांसी तहसील क्षेत्र के बेलगडा टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा बांसी के निवासियों से लाठी डंडे के बल पर टोल की वसूली किया  जा रहा  है जो अनुचित एवं गैर कानूनी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सिद्धार्थनगर जिले के वाहनों से टोल वसूली पर रोक लगाने की मांग किया है।