वन हमारे रक्षक हम वनों के भक्षक-अशोक शिक्षक

ज्ञानपुर,भदोही।वन हवा को शुद्ध रखने में सहायक है। इससे हमें ईंधन हेतु लकड़ी इमारती लकड़ियां प्राप्त होती हैं। वनों से हमें विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल भी मिलता है। इसके अतिरिक्त स्वस्थ जीवन जीने के लिए वनों से अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां भी हमें प्राप्त मिलती हैं इसीलिए हमारे पूर्वज वृक्षों के महत्व से  भली-भांति परिचित थे। संभवत इसीलिए वह वृक्षों की पूजा किया करते थे।अनेक आदिवासी प्रजातियों के जीविकोपार्जन का प्रमुख स्रोत वन ही है। यह बातें राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता द्वारा आज 19 जुलाई 2023 को अनवरत वृक्षारोपण के क्रम में डेहरिया नहर पर करिया बिंद के साथ अमरूद के वृक्ष का वृक्षारोपण 2108 वें दिन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध वनों की कटाई के कारण भूमि की उपजाऊ शक्ति निरंतर कम होती जा रही है। वनों में निवास करने वाले दुर्लभ पशु पक्षियों का तथा वनस्पति की प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं तथा वनों के कम होने से जंगली पशु पक्षी गांव में घुस आते हैं और बच्चे ऊपर हमला भी कर देते हैं। इस अवसर पर सगुन एवं बाबाजी उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किये।