जल्द रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट् और रणवीर सिंह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं। फिल्म में फैंस बेसब्री से एक बार फिर आलिया और रणवीर को साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों की तरफ से पसंद किया जा रहा है। वहीं, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अब फिल्म के प्रमोशन के लिए निकल पड़े हैं। इसके लिए वह सिटी टूर करने वाले हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन सबसे पहले वरोड़रा सिटी से करने जा रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए वह इस सिटी का टूर करने वाले हैं। जिसके बाद आलिया और रणवीर अगले ही दिन दिल्ली पहुंचेगें। यहां वह फिल्म के तीसरे सॉन्ग को लॉन्च करेंगे। बता दें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।