उपलब्ध करायी गयी प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री

सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत महानिदेशालय द्वारा इस जनपद के 90 युवक एवं 90 महिला इस प्रकार कुल 180 मंगल दलों हेतु उपलब्ध करायी गयी प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण संजीव कुमार, राज्य मंत्री, समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा मंगलवार को विशिष्ट खेल स्टेडियम, तियरा, राबट्र्सगंज में किया गया। इसके पूर्व शशि भूषण शर्मा जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं डीपी सिंह जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से राज्य मंत्री का स्वागत बैज अलंकरण व माल्यार्पण कर किया गया। राज्य मंत्री ने ग्रामीण युवाओं व युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप गाँवों में जाकर खेल गतिविधियों को संचालित करायें तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करें ताकि आप खेल के क्षेत्र में अपने गाँव जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें ताकि सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर मोहन सिंह कुशवाहा, सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र चुर्क, डी०पी० सिंह जिला क्रीड़ाधिकारी, प्रदीप कुमार सिंह व्यायाम प्रशिक्षक रवि शंकर कुशवाहा बी.ओ.पी.आर.डी. राबट्र्सगंज, अनुज त्रिपाठी बी.ओ.पी.आर.डी. घोरावल, धर्मेन्द्र कुमार सिंह बी.ओ.पी.आर.डी. दुद्धी, विकास दूबे बी.ओ.पी.आर.डी. म्योरपुर, महफूज अली खान, मनोज कुमार दीक्षित, नन्द किशोर सिंह, जितेन्द्र कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।