शासन आपल्या दारी कार्यक्रम से राज्य के 75 लाख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

नासिक। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि शासन आपल्या दारी कार्यक्रम ने राज्य के 75 लाख लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।श्री शिंदे ने शनिवार को यहां ‘शासन आपल्या दारी’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह अब एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक जन आंदोलन बन गया है, जिससे लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है।उन्होंने दावा किया कि शासन आपल्या दारी अभियान के माध्यम से नासिक जिले में 10 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ हुआ है।