भाकियू लोकशक्ति के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक सूरजभान के आवास ग्राम मदरियापुर में आयोजित हुई। जिसमं संगठन मजबूती के उद्देश्य से अंजू प्रजापति को महिला मोर्चा की कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही हाल ही में हरिद्वार शिविर में प्रदेश महासचिव बनाये गये सूरजभान का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णय लिया गया कि बिजली समस्या को लेकर जल्द ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या निस्तारण की बात की जायेगी।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने की। सर्वप्रथम हरिद्वार शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सूरजभान को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियां ने प्रदेश महासचिव का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। संगठन को प्रदेश में और विस्तारित किया जायेगा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए अंजू प्रजापति को महिला मोर्चा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद को ब्लाक अध्यक्ष भिटौरा नियुक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों को सही समय पर बिजली नहीं मिल रही है। जिससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला जायेगा। आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलंे नष्ट की जा रही हैं। किसानों पर इनके द्वारा जानलेवा हमले भी हो रहे हैं। इस समस्या पर भी गंभीर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर इस समसया का निस्तारण कराने का काम किया जायेगा। बैठक में प्रदेश सचिव अजीत यादव, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, मो. हामिद, संतलाल पटेल, हाकिम सिंह, सुनीता यादव, अंजू प्रजापति, सरस्वती गुप्ता, संगीता देवी, राधा अग्रहरि, सुनीता पाल, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रानी देवी, हरिश्चंद्र पटेल, प्रदीप कुमार उर्फ लखन गुप्ता, संतराम, भगवान शरन, राजेंद्र कुमार, ब्रह्मादीन, रक्षपाल, राजाराम भी मौजूद रहे।