व्यापार मंडल की पहल पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

खागा/फतेहपुर। प्रेमनगर कस्बे की सड़कों में चैराहे के समीप ब्रेकर न होने से आए दिन दुर्घनाएं होती रहती है। इस समस्या को व्यापार मंडल प्रेमनगर के पदाधिकारीयों ने गंभीरता से लेते हुए अपने अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गौतम उर्फ मुन्ना को अवगत करवाया। जिस पर प्रेमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला के पास जाकर समस्या की जानकारी दी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने तत्काल उप जिलाधिकारी खागा से बात कर उनको इस गंभीर समस्या की जानकारी दी। जिस पर उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य गंभीरता व सरलता दिखाते हुए तत्काल प्रेमनगर कस्बे पहुंचे और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ में लेकर सड़कों का मौका मुआयना किया। जिस पर उन्होंने पाया कि चैराहे के पास तीनों ओर स्पीड ब्रेकर का बनाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए प्रेमनगर कस्बे की सड़कों में चैराहे के पास अतिशीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के लिए आदेशित किया। उप जिलाधिकारी खागा नंद प्रकाश मौर्य की सरलता व सक्रियता देखकर प्रेमनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी एवं आम जनमानास ने उपजिलाधिकारी की इस सक्रियता को सराहा। साथ ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व उपजिलाधिकारी के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण केशरवानी, खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, प्रेमनगर उपाध्यक्ष कमला प्रसाद अग्रहरि, महामंत्री सुधीर यादव, संरक्षक डाक्टर संतोष द्विवेदी, राजेश मिश्र, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह गौर, मुन्ना अग्रहरि, राधेश्याम अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहें।