गुरु पूर्णिमा पर्व पर सद्गुरु पूजन का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय राबटज के मां गायत्री मंदिर परिसर में आदि पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, अध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गुरु माता के चित्र पूजन- अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार से दीक्षित रामायण कल्चर मैपिंग योजना एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि-आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा काव्यक्तित्व कृतित्व विराट रहा है, वे एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संघर्षशील, आध्यात्मिक, महापुरुष थे और उन्होंने अपने जीवन काल में 3200 आध्यात्मिक कृतियों की रचना कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया और गायत्री परिवार के माध्यम से वेद अध्ययन, गायत्री यज्ञ एवं समाज उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। इसलिए इन्हें केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिया जाना चाहिए।गायत्री परिवार के सदस्य, प्रमुख समाज सेवी महेशानंद भाई ने कहा कि- गुरुजी के नाम मात्र से ही हम सब की समस्याओं का हल हो जाता है, गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा मां गायत्री की मूर्ति के निर्माण में आए खर्च की जिम्मेदारी मैं स्वयं देता हूं और इस प्रकार के दायित्वों का मैं आजीवन पालन करता रहूंगा।वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ष् गायत्री परिवार द्वारा आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी अभियान से हम सबको जुड़ कर आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए, आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के लोगों को वेद पढ़ने का अधिकार देकर सदियों से वेद अध्ययन पर लगी रोक को हटाया।गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार ष्तरुणष् कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-ष् सावन मास में रॉबट्र्सगंज नगर के रामजानकी मंदिर में गायत्री माता के मूर्ति की स्थापना की जाएगी, इस भव्य आयोजन में प्रत्येक नगरवासी सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर सद्गुरु पूजन, विभिन्न संस्कार संपादित कराए गए एवं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन केसरवानी, प्रदीप गुप्ता, प्रकाश केशरी, गोविन्द ,लल्लन गुप्ता, रामदेव,अरूण शास्त्री, प्रदीप जायसवाल,अजय कुमार श्रीवास्तव,आनन्देश्वर गुप्ता, प्रतिभा देवी, मंजू देवी,ऊषा, गीता,रानी, कुसुम, सुनीता सिंह, कलावती, सावित्री, शशीकला,सरिता उर्मिला, लीलावती, संगीता, आशा देवी, अस्वस्वी, संजय, सोनी, यश, सोभा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।