146 करोड़ के 4 लोन फ्लाई ओवर ब्रिज का विधायक हर्ष बाजपेई ने किया भूमि पूजन 

फाफामऊ। 1C गोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिस समाप्त करने के लिए 146 करोड़ की लागत से 750 मीटर के चार लेन की आरओबी के निर्माण हेतु प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज मा विधायक हर्ष बाजपेई ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। यह आरओबी 12 माह में बनकर तैयार हो जाएगी जिससे जाम की समस्या समाप्त होकर कई जिलों से आने वाले लोग लाभान्वित होंगे। आगामी कुम्भ मेला में भी इस आरओबी की उपयोगिता साबित होगी। कार्यक्रम का संयोजन विधायक प्रतिनिधि अरूण शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शांतिपुरम पार्षद सुरेन्द्र यादव, गोहरी पार्षद सूबेदार भारतीय, राम कुमार यादव, सोनू जायसवाल, राम मूर्ति, हरषु मिश्रा, आलोक पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, उमेश तिवारी, विमल मिश्रा,अनुराग पाण्डेय, राहुल शुक्ला, अमित मिश्रा, अजय मिश्रा, आशुतोष तिवारी, श्याम बाबू , विनय गुप्ता, सुधीर पाण्डेय, सारिका शर्मा, शानू भट्ट और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सेतु निर्माण निगम से परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार सहायक अभियंता ई एस पी सिंह, अवर अभियंता ई अजीत कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।