महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु शासन-प्रशासन सदैव प्रतिबद्ध

ज्ञानपुर, भदोही।मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के अंतर्गत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल के आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु “शक्ति दीदी” नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। उक्त क्रम में आज दिनांक-20.06.2023 को श्री योगेंद्र साहू, उप जिला मजिस्ट्रेट औराई व डॉ0 उमेश्वर प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में महिला थाना की “शक्ति दीदी” महिला उ0नि0 गीता देवी, म0का0 प्रियंका यादव, किरन गौड़, प्रिति यादव व विद्यासागर खरवार द्वारा बीट भ्रमण के दौरान थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उगापुर पंचायत भवन व ग्राम साउपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)  फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी  जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों जैसे-1090,112,1076,1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।  ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु “शक्ति दीदी” व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ रही हैं। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच बात कर सकती हैं।  शक्ति दीदी चौपाल के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे- विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ आई आर की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं f.i.r. की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकती हैं।