राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

पीडीडीयू नगर।मुग़लसराय शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।कांग्रेसजनो ने एक दूसरे को केक खिलाकर ख़ुशियाँ मनाई।तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के भूखे नही है।वे सच्चाई के प्रतीक है,वे धर्मनिरपेक्षता के मज़बूत स्तंभ,ग़रीबों,मज़लूमो के मसीहा है।उनके नेतृत्व में कांग्रेस मज़बूत आकार का स्वरूप धारण कर चुकी है।कहा कि हम सबके नेता राहुल गांधी नेक दिल इंसान, इतिहास में सबसे लम्बी पद यात्रा करने वाले,जनता के जायज मुद्दे उठाने वाले है। सच्चाई,निर्भीकता व साहस के पर्याय,कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के नैतिक बल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सत्य और अहिंसा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता अनूठी है। कांग्रेसजनो ने उनके दीर्घायु होने की कामना व प्रार्थना की।कार्यक्रम में दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता,शाहिद तौसीफ, विजय कुमार गुप्ता,नेहाल अख्तर बाबू,सरदार सतपाल सिंह,राकेश सिंह, हम्मीर शाह जायसवाल,डा नन्दलाल गुप्ता अन्य उपस्थित रहे।अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।