बेकाबू बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल

सिद्धार्थनगर।इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित भिलौरी चौराहे पर पैदल जा रहे रहे एक वृद्घ को पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्घ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी इटवा से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्तपाल रेफर कर दिया है।इटवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी गया प्रसाद (90) पुत्र राम शरण शुक्रवार को किसी काम से भिलौरी चौराहे पर गए हुए थे। इस दौरान इटवा-बांसी मार्ग पर पैदल जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। घटना में वृद्घ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से उन्हें इटवा सीएचसी में ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य ने बताया कि घटना संज्ञान में है लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।