एसएसबी ने हर आंगन योग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मनकामेश्वर सरोवर नौगढ़ में योगाभ्यास किया गया। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 11 दिसम्बर 2014 को पूरे विश्व में 21 जून  को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। योग हम सभी के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से हम अपने शारीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योग वह क्रिया है जिसके तहत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 21 जून को योग दिवस पर हर आंगन योग के तर्ज पर एतिहासिक, प्रसिद्ध, मनोरम स्थलों के साथ साथ पार्को में योगाभ्यास आयोजन कर जन-मानस को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 21 से 25 जून तक योगाभ्यास कार्यक्रम वाहिनी मुख्यालय, सीमा चौकियों के द्वारा  सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इसी उदेश्य के तहत शुक्रवार को  मनकामेश्वर सरोवर नौगढ़ में योगाभ्यास कराया गया।