शिविर में सदस्यों ने बढ़ चढकर किया रक्तदान

शिविर में सदस्यों ने बढ़ चढकर किया रक्तदान

जौनपुर। ब्लड डोनर डे के अवसर पर जेसीआई नें आईएमए ब्लड बैंक में वृहद मेगा कैंप आयोजित किया। संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह की अगुवाई में सदस्यों ने रक्तदान किया जिसमें अजय नाथ जायसवाल, गौतम सेठ, आकाश केशरवानी, आशुतोष जायसवाल, अंजनी प्रजापति, सूरज पाठक, कार्तिकेय पाठक, रितुल पाठक, अनिल मौर्य व राज साहू सहित अनेक लोगों ने प्रमुख रूप से रक्तदान देकर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया संस्था द्वारा विश्व भर में आज के दिन बड़ी संख्या में रक्तदान का पुनीत कार्य आयोजित किया जाता जिससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है। आलोक सेठ, गौरव सेठ , संदीप पाण्डेय, शशांक सिंह रानू ने कार्यक्रम की सराहना की।उक्त अवसर पर सचिव आकाश केशरवानी, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, आरिफ अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।