केन्द्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय आज करेंगे बलुआ घाट का अवलोकन 

चहनियां। भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार सह स्थानीय सांसद डाक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय आज शुक्रवार को दिन में दो बजे बलुआ गंगा घाट पहुंचकर बिकास कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सांसद सह केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि 9 जून को नई दिल्ली से हवाई मार्ग से बाबतपुर फिर सड़क मार्ग से सांसद सह केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय विकास कार्यों का अवलोकन करने बलुआ गंगा घाट आ रहे हैं। पहला कार्यक्रम 2 बजे बलुआ गंगा घाट पर विकास कार्यों को देखते हुए मटकुट्टा ओवर ब्रिज का अवलोकन करते हुए सकलडीहा होते हुए चन्दौली रेलवे ओवरब्रिज के नीचे केंद्रीय मंत्री जी के निधि से बन रहे सब्जी मंडी हब का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद रेहड़ा भगवती सैयदराजा में विकास कार्य को देखेंगे। तत्पश्चात केंद्रीय विद्यालय दीनदयाल नगर में आटोडोरियम का निरीक्षण करते हुए दीनदयाल नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को माल्यार्पण करेंगे। देर रात दिल्ली चले जायेंगे।