हनुमान चालीसा के साथ किया गया महाआरती का आयोजन

बांदा। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 5 जून से 9 जून तक परम पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर महाराज का जन्म उत्सव कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन हनुमान चालीसा महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। परम पूज्य महाराज की दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजेश शुक्ला प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे। ममता त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मुकेश शिवहरे सह मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह निलेश जिला अध्यक्ष ने किया। मातृशक्ति जिला महामंत्री रमा त्रिवेदी एवं नगर अध्यक्ष महाप्रसाद गुप्ता ने मुख्य अतिथियों को स्वागत अभिनंदन किया। मातृशक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि अवस्थी प्रसाद द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष नीलेश सिंह ने बताया कि परम पूज्य महाराज का जन्म उत्सव कार्यक्रम 9 जून तक निरंतर जारी रहेगा उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आवाहन किया कि जन उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में पंकज दीक्षित जिला मंत्री बलवंत सिंह जिला उपाध्यक्ष राजमणि मिश्रा तहसील अध्यक्ष किरण गुप्ता, जिला संयोजक मातृशक्ति उमा देवी नगर अध्यक्ष मातृशक्ति आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।