संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे। इस दौरान उन्होंने सपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलधिया गिनाई।बुधवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिकरत करते हुए सभी फ्रंटल संगठनों को संबोधित किया एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के पैमाने पर भारत देश दिन प्रतिदिन विकास कर रहा है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों को भ्रष्टाचार और घोटाले के लिए जाना जाता था। बताया कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपने के साकार करते हुए स्वच्छता में कार्य किया है और महिलाओं के सम्मान के लिए इज्जत घर दिया। लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल के पहुंचाने, उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन निशुल्क देने, किसानों की आय दोगुना करने के लिए सिंचाई तकनीकी, बीज, खाद बिना भेदभाव के उपलब्ध कराये जाने के साथ ही किसान सम्मान निधि दी जा रही है। ग्राम जनकल्याणकारी योजनाओं, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने प्रदेश की कानून व्यवस्थाओं पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और नागरिक भयमुक्त होकर जीवन यापन कर रहे हैं अपराधी, दंगाई या तो जेल में है या तो सीमा से बाहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, आयाह शाह विधायक विधायक गुप्ता, विधायक बाँदा प्रकाश द्विवेदी, पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, अनु0जाति/जनजाति के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अलीक खान उर्फ कल्लू, कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, सहसंयोजक मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, प्रदीप गर्ग, सुनिधि तिवारी, डिस्ट्रिक बार एसो के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा आदि रहे।