सपाईयों ने महारानी अहिल्याबाई होलकर की मनाई जयंती

फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को महान शासक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 298 वीं जयंती मनाई गई। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके जहां श्रद्धांजलि दी वहीं गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह यादव ने की। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में सपाईयों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम सपाईयों ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि उन्होने गरीब जनता के रूकने के लिए अपने राज्य में धर्मशालाएं बनवाई। बहुत से मंदिरों का निर्माण व जीर्णोद्धार करवाया। अपने राज्य की जनता की परेशानी अपनी परेशानी मानकर जनता की सेवा की। उनके बताये आदर्श एवं विचार पर सभी पार्टीजनों ने चलने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन चैधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, रईस अहमद, शिवशंकर यादव, राम बाबू यादव, रीता प्रजापति, संगीताराज पासी, अनीता राज पासी, अय्यूब अहमद, सियाराम यादव, तनवीर अहमद, राजू कुर्मी, अब्दुल हसीब, सभासद नरेंद्र लोधी, शहजाद अनवर, अरूण यादव, मो. आफताब अहमद, शैलेंद्र यादव, रामनरेश पटेल, जगनायक यादव, साहिल मंसूरी, ओवैस फारूकी, हेमू खान, फूल सिंह मौर्य, विनीत गिहार, टीपू मौर्य, मो. कलीम, रामलखन दिवाकर आदि मौजूद रहे।