सबने प्रदेश को लूटा, भाजपा ने किया विकास: केषव प्रसाद

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा ने किया विकास। ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल बीजेपी की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है। बीजेपी के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे। उन्होने जिला पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर उनसे संगठन स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी ली। उसके बाद सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के बारे में बताया और उन्होंने ध्यान से सभी को सुना और कार्यकर्ताओं के समस्याओ को लिखकर समस्या का निस्तारण करने कि हर सम्भव प्रयास करने कि बात की। केशव प्रसाद मौर्य ने सभी की समस्याओं के सुनने के बाद कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता मेरे लिए प्राथमिकता है, वह हमारे लिए देव तुल्य है। पूर्व प्रदेश महामंत्री एमएलसी विद्यासागर सोनकर, बृजेश सिंह प्रिन्सु विधायक रमेश सिंह रमेश मिश्रा पूर्व सांसद केपी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सुशील उपाध्याय डा0 रामसूरत मौर्या कपिल मुनि उमर वैश्यव ब्लाक प्रमुख मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।