आईफा में हुस्न के जलवे बिखेर रही जैकलीन

आईफा में हुस्न के जलवे बिखेर रही जैकलीन

इंटरनेशनल इंडियन भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2023 में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। जैकलीन ने इवेंट से अपनी कुछ ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैल गईं। जैकलीन का ये लुक फैंस का खूब पसंद आ रहा है और वे उनकी कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडिस व्हाइट गाउन में परियों सी खूबसूरत लग रही हैं। गाउन के फ्रंट पर गोल्डन कलर का वर्क हुआ है। साड़ी कम स्टाइल गाउन का पलू फ्लोर को टच कर रहा है। कानों में गोल्डन इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट करती हुई जैकलीन का हुस्न देखते ही बन रहा है। अपने लुक से सबको इम्प्रेस करते हुए एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज दे रही हैं। काम की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस को आखिरी बार फिल्म सेल्फी में देखा गया था।