मंझनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों गिरफ्तार

मंझनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों गिरफ्तार

कौशांबी।जिले के थाना महेवाघाट अन्तर्गत निखोदा निवासी दिनेश नारायण मिश्र व दलजीत सिंह के हुई। चोरी के सम्बन्ध मे थाना महेवाघाट में मु0अ0सं0 63/2023 धारा 457/380 भादवि तथा थाना मंझनपुर अन्तर्गत ग्राम लोधना में दिनांक 27.04.2023 की रात शिवबरन सिंह व महेन्द्र सिंह के घर मे हुई। चोरी थाना मंझनपुर में मु0अ0सं0 156/2023 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत हुआ था । घटना की गंभीरता को देखते हुए। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठित कर घटनाओं के शीध्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।विवचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के सहयोग से प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगी टीमों को आज दिनांक 29.05.2023 को थाना महेवाघाट व थाना मंझनपुर पुलिस बल तथा एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मछली बाजार ग्राम अजरौली से अभियुक्तगण 1. शिवकुमार उर्फ छोटू पुत्र ननका यादव निवासी भवनसूरी थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी 2. खजान्ची पुत्र रामसुहावन निवासी अजरौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी तथा अभियुक्ता 3. इन्द्राणी पत्नी भानू यादव निवासी ग्राम अजरौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी 4. शोभा देवी पत्नी मुन्नू यादव उर्फ कामता प्रसाद निवासी अजरौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 168.63 ग्राम पीली धातु के जेवरात सोना, 3 किलो 711 ग्राम सफेद धातु के जेवरात चांदी व एक लाख पांच सौ रूपये नगद बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा हैं।