भाजपा सरकार ने हर वर्ग का हो रहा विकास: सूर्यमुनी तिवारी

सकलडीहा।कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर बुधवार को सकलडीहा भाजपा पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने केन्द्र सरकारी की नौ साल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जन जन को बताने का संकल्प दोहराया।मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने मंडल कार्यसमिति को  संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है । जो आज कार्यकर्ताओं के दम पर अनेकों राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार चल रही है।   देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष  में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए है। देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया है। देश में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर नल जल योजना से हर वर्ग लाभवंतीत हो रहा है।  मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ है । केंद्रीय मंत्री व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय के कार्यकाल में हर वर्ग और क्षेत्र में विकास हो रहा है। अंत में योग दिवस पर विधानसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस व बलिदान दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर चलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मंडल प्रभारी सरजू सिंह, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, विवेक यादव, भगवानदास राम, रवि सिंह, रामसुंदर चौहान,, रंजय पाण्डेय, पंकज सिंह, अमित सैनी, मुन्नी राजभर, सतीश तिवारी, रतन लाल, राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।