आजादी का अमृत महोत्सव द्वितीय चरण अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज।भारतीय रेलवे में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 22.05.2023 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में ‘नवयुग निर्माता राजा राम मोहन राय ’विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया और राजाराम मोहन राय पर अपने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किए। प्रतियोगिता में सफल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेलवे बोर्ड द्वारा चलाई जा रही राजभाषा हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रोत्साहन एवं पुरस्कार योजनाओं के विषय में आये हुए कर्मचारियों को जानकारी दी गई | योजनाओं की जानकारी देने का उद्देश्य कर्मचारियों को योजनाओं से लाभ उठाने के साथ साथ राजभाषा हिंदी का प्रयोग प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है।