लाइनमैन समेत दो लोग करंट लगने से झुलसे

बांदा। करंट लगने से लाइनमैन समेत दो लोग झुलस गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी अशोक (28) पुत्र गोविंद प्राइवेट लाइनमैन है। वह साथी लाइनमैन हीरालाल के साथ कमासिन पावर हाउस के बेर्रांव फीडर में काम कर रहा था। तभी उसका हाथ 11 हजार वोल्ट लाइन में छू गया, इससे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइनमैन हीरालाल ने बताया कि एक तार टूटा पड़ा हुआ था। शट डाउन भी नहीं लिया गया था, जबकि अशोक को बताया गया, लेकिन वह बिजली पोल में चढ़ गया। इससे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वहीं शहर के कांशीराम कालोनी मुहल्ला निवासी मंजू (17) पुत्री खलील मंगलवार की सुबह टुल्लू पंप का तार लगा रही थी, तभी कंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।