कोर मुख्यालय में सेवा निवृत समारोह 

प्रयागराज।कोर मुख्यालय, प्रयागराज के “पंचशील सभागार” में दिनांक 28/04/2023 को माह अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त हुए दिनेश कुमार पाण्डेय, सहायक वित्त सलाहकार/लेखा विभाग/कोर/प्रयागराज, पंच बहादुर, हेल्पर/विद्युत विभाग/कोर/प्रयागराज, राम धन यादव, हेल्पर/विद्युत विभाग/कोर /प्रयागराज की विदाई हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया जो प्रमोद कुमार महाप्रबंधक, कोर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में अनुपम सिंघल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सुरेश कुमार, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, के॰ के॰ सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, विनय एन अंबाड़े, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रमुख वित्त सलहकार, एस॰ के॰ मिश्रा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर के साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। सेवा निवृत्त होने वाले रेल सेवकों को महाप्रबंधक महोदय ने सेवा प्रमाण पत्र, गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। उपस्थित जनों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले रेल सेवकों को भाव भीनी विदाई के साथ ही दीर्घायु होने तथा स्वस्थ रहने की शुभकमनाएं दी गयीं। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन सिंह उप मुख्य कार्मिक अधिकारी के द्वारा किया गया।