गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 12 लोगों को किया जिला बदर

मऊ।आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए। जिला बदर किए गए अपराधियों में अमरजीत यादव पुत्र गोधन यादव निवासी पतजीवा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, कलाम पुत्र इरशाद निवासी डोमनपूरा बाडा (जमालपुरा) थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ, बृजेश यादव पुत्र रामभुवन यादव निवासी बरूहा थाना घोसी जनपद मऊ, मु0 मुस्ताक पुत्र उस्मान निवासी अलीनगर बड़ी कम्हरिया थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, फहद पुत्र मुश्ताक निवासी दरगाह थाना मधुबन जनपद मऊ, अख्तर पुत्र हमीद निवासी दरगाह थाना मधुबन जनपद मऊ, अफसर पुत्र हमीद निवासी दरगाह थाना मधुबन जनपद मऊ, अफजल पुत्र मुश्ताक निवासी दरगाह थाना मधुबन जनपद मऊ, सचिन यादव पुत्र अनिल यादव सा0 सहादतपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, अंकित सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह निवासी डुमराव थाना सरायलखंसी जनपद मऊ, मनकू पुत्र सुक्खू सोनकर निवासी पूरा दुर्जन महरनियां थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ मोनू सोनकर पुत्र छेदी सोनकर निवासी दोस्तपूरा थाना कोपागंज जनपद मऊ के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए।
 इन सभी अपराधियों पर अलग-अलग थानों में  कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।