विप्र समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम की जयंती

सिद्धार्थनगर।भगवान परशुराम की जयंती अवसर पर पूरे जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी, झांकी निकालने जैसे इत्यादि गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रमों में ब्राम्ह्मण समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला मुख्यालय पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के सनई स्थित ब्राम्ह्मण महासभा रा. के जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर अशोक मार्ग होते नगर भ्रमण कर लोहिया कला भवन में स्वागत अभिनन्दन समारोह में परिवर्तित कर समापन किया गया। शोभायात्रा की अगुवाई सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्यामनारायण चौबे ने किया। डॉ. सीमा मिश्रा ने भगवान परशुराम पर स्वयं रचित कविता वाचन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिलाध्यक्ष पंडित सुधीर पाण्डेय उर्फ़ फरसा बाबा, महिला सभा की अध्यक्ष विनीता चतुर्वेदी समेत अखिलेस्वर शुक्ला, ओम प्रकाश चौबे पीयूष चौबे, सनी उपाध्याय, विकास पांडेय, आशीष शुक्ला, राजू पांडेय, मनोज सिंह, हर्ष मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. विनयकांत मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रभात शुक्ला, पवन उपाध्याय, नवीन चौबे, श्रीष चौधरी, राकेश दत्त त्रिपाठी, विनोद शुक्ला, आशा शुक्ला उपस्थित थे। बर्डपुर चौराहे पर भगवा रक्षा वाहिनी के प्रांत अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। जुलूस सिकरी बाज़ार, मोहाना  चौराहा, बर्डपुर चौराहा, मधुबेनिया, नौगढ़ होते हुए जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर समाप्त कर दिया गया। राकेश मिश्र ने कहा कि परशुराम शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र के भी उपासक थे। राजाओं ने प्रजा पर अत्याचार किया तो उन्हें सजा देने के लिए परशुराम ने अपना फरसा उठा लिया और पृथ्वी पर धर्मपूर्ण आचरण की स्थापना की। इस मौके पर समाजसेवी विकास उपाध्याय अमित शुक्ला, अविनाश शुक्ला, कमलेश मिश्रा, वेदप्रकाश शुक्ला, अमित उपाध्याय, धर्मेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।