कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई बाबा साहब की 132 वी जयंती

मऊ।भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वी जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। उक्त अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर अधिकारियों द्वारा अपना अपना विचार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद कुमार बद्री प्रसाद, अपर संख्या अधिकारी रजनीश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।