नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत संगम सभागार में बनाया गया कंट्रोल रूम

प्रयागराज। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत संगम सभागार, कलेक्टेªट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसमें शिफ्टवार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम का नं0- 0532, 2641577 एवं 2641578 है तथा ई-मेल आईडी-  [email protected] है। कंट्रोल रूम में प्रातः 08ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक के लिए श्री पवन कुमार जायसवाल, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य तकनीकी अधिकारी, भेड़ एवं ऊन प्रयागराज मो0नं0-9839252633 एवं श्री महेन्द्र कुमार पुष्पाकर, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0नं0 9415575623 की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार सायं 04ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक के लिए शुभम त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी, कर्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकरी, प्रयागराज मो0नं0-9455692966 एवं अयोध्या प्रसाद, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0-9451588604 तथा रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक के लिए सुजीत कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0-9415953140 एवं राजेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्रयागराज मो0-9453395143 की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निर्धारित किए गए दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी अपर जिलाधिकरी नगर मदन कुमार को बनाया गया है।