बच्चों को सुबह उठने की आदत डालें

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा होशियार हो तो सुबह उसे जल्दी उठने के लिए प्रेरित करें। सुबह उठने से बच्चे तरोताजा रहने के साथ ही स्वस्थ भी रहते हैं। सुबह का समय पढ़ाई के लिए अच्छा रहता है। अध्यन से यह पता चला है कि जो लोग सुबह के समय जल्दी उठते हैं उन्हें परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। बच्चों को सुबह उठने की आदत से आगे भी अपने कैरियर में लाभ होगा। आपको इस आदत से जरूर फायदा पहुंचेगा। सुबह के समय आपका दिमाग अधिक सजग रहता है। इसलिए सुबह के वक्त आप अपने काम में अधिक ध्यान लगा सकते हैं। ऐसा करने से यह काम और अधिक अच्छे से होता है। सुबह के वक्त माहौल काफी शांत रहता है, इसलिए हर काम अच्छे से होता है और आपकी रचनात्मक शक्ति भी बढ़ती है। ज्यादातर सफल लोग सुबह के समय जल्दी उठते हैं।
अगर बच्चे सुबह के समय जल्दी उठते हैं तो आप पूरे दिनभर ऊर्जावन रहते हैं। साथ ही हर काम को काफी उत्साह के साथ करते हैं।
अगर बच्चे हमेशा से ही सुबह के समय देर से उठते आएं हैं तो सुबह जल्दी उठना उनको बिल्कुल पसंद नहीं होगा। लेकिन सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। उन्हें समझायें कि सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति अपना हर काम समय पर करता है। उसके पास दिन में अपने बाकि काम निपटाने के लिए काफी समय होता है। सुबह जल्दी उठने की आदत के कारण, आप अपनी ज़िंदगी में कितना कुछ पा सकते हैं।
जब आप जल्दी उठते हैं तो आपके पास अपने काम पूरा करने के लिए काफी समय होता है। आप ज्यादा काम करते हैं और आपका दिन काफी अच्छा रहता है। समय की कमी ना रहने के कारण आप अपने वो काम पूरे कर सकते हैं, जो आप करना पसंद करते हैं, जैसे कि किताबे पढ़ना, एक्सरसाइज़ करना, योगा करना या घूमना- फिरना आदि। इसके अलावा आप अपने दिन को अच्छे से प्लान कर सकते हैं या आपको कल क्या करना
अगर आपका बच्चा देर से उठता है तो धीरे-घीरे उसका समय बदलें। अचानक ही कोई बड़ा बदलाव ना करके पहले छोटे कदम बढ़ाएं। कुछ ही समय में वह जल्दी उठने लगेगा।
रात को जल्दी सोने भेजें
अगर आपको और बच्चे को सुबह जल्दी उठना है तो यह काफी जरूरी है कि आप रात को जल्दी सोएं। अपना फेवरेट टीवी शो देखने या फिर इंटरनेट पर सर्फिंग करने की वजह से हो सकता है कि आप देर से सोते हों। लेकिन अगर आप मन में यह बात ठान लें कि आपको सुबह जल्दी उठना है, तो आपको रात को जल्दी सोने में दिक्कत नहीं होगी और आप सुबह जल्दी उठेंगे। अगर आप जगेंगे तो बच्चा भी नहीं सोयेगा।
अलार्म क्लॉक को अपने बिस्तर से थोड़ी दूरी पर सेट करके रखें, ताकि जब यह बजे तो आपको इसे बंद करने के लिए अपने बिस्तर से उठना पड़े। अगर आप अलार्म क्लॉक को अपने पास रखेंगे तो हो सकता है कि आप इसे बार-बार स्नूज़ पर डाल दें और सोते ही रह जाएं।
पढा़ई का समय तय करें
सोने से पहले अपने अगले दिन का पूरा कार्यक्रम तैयार कर लें। जो काम आपको कल करने हैं, उन्हें डायरी में लिख कर रख लें। ऐसा करने से आप यह सोच कर उत्साह से भरे रहेंगे कि आपको अगले दिन यह काम करना है। इसके साथ ही बच्चों का होमवर्क भी समय पर पूरा हो जाएगा।