१५५ शवों का निगम ने कराया दाह संस्कार

प्रयागराज, २७ जून (वार्ता) तीर्थराज प्रयाग में कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए अधिृकत फाफामऊ शमशान घाट पर अब तक १५५ शवों का नगर निगम ने विधि विधान से दाह संस्कार कराया।नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि प्रयागराज गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण घाट के किनारे रेती में दफनाए बाहर निकल आये शवों की संख्या बढ़कर अब तक १५५ हो गयी है।