निकहत के विश्व चैंपियन बनने पर मनाया जश्न

निकहत के विश्व चैंपियन बनने पर मनाया जश्न

फतेहपुर। विश्व मुक्केबाज चैंपियनशिप में भारत की निकहत ज़रीन व लवलीना बोरगोहाई ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा तो इस खुशी में फतेहपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को प्रातः 9.30 बजे नगर पालिका परिषद के समीप बने राष्ट्रीय ध्वज के नीचे सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। डॉ अनुराग ने कहा कि यह हम सभी के लिये गौरवशाली क्षण हैं जब निकहत ज़रीन ने 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता है। उधर लवलीना ने 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। यह पूरे भारत की जीत है। आगे भी इस तरह केे खेताब भारत के नाम आयेंगे। उन्होने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर सचिव श्रवण कुमार गुप्ता, शशिकांत मिश्र, मुकेश कुमार, प्रीतेश श्रीवास्तव, सागर कुमार, पद्माक्ष यादव, सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह उपस्थित रहे।