बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन   

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजरहवा में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कंचन और अंकिता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद मस्ती की पाठशाला कंचन एंड ग्रुप ने किया। कार्यक्रम में तौहीद अहमद ने शायरी व विदाई गीत नितेश ने प्रस्तुत किया। अंत में कृष्ण भक्ति डांस व भारत माता की जय कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर नसीम अहमद, बशीर अहमद फारुकी, ममता भारती, करीमुल्लाह, नसीबु उल्लाह, रामपाल आदि मौजूद रहे।