बिजली विभाग का 72 घंटे का हड़ताल जारी

जौनपुर। विद्युत विभाग के कर्मचारियों का अपनी 16सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 132केवी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले संजय यादव की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार किया गया। जिसमें जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, एवं निविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। ऊर्जा मंत्री से संयुक्त संघर्ष समिति की वार्ता विफल होने पर कर्मचारियों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गयी तथा प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाही पूर्ण रवैये के विरूद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को अरविंद मिश्रा के द्वारा सम्बोधित किया गया। कहा गया कि ऊर्जा प्रबन्धन कर्मचारियों के हितो को ध्यान में न रखकर मनमाने ढ़ंग से कार्य कर रही है, जो जन विरोधी एवं विद्युत कर्मचारी है। सभा में ई.धर्मेंद्र कुमार, ई.अभिषेक केसरवानी, ई.जितेन्द्र, अभिषेक सिंह, मोहन पाण्डेय, चन्द्रशेखर आजाद, सुरेंद्र यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सरकार कर्मचारी की मांग नहीं सुन रहीं है तथा मनमाने रूप से कार्य कर रही है। कर्मचारियों को जानबूझ कर लगातार प्रताड़ित कर रही है। चाहे अब हमें गिरफ्तार करें या दमन करें हम कर्मचारी जनहित में अब नहीं झुकेंगे यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती है। सभा में ई.सौरभ मिश्रा, ई.रवीन्द्र पासवान, ई.अशोक कुमार सिंह, ई.धर्मेन्द्र मौर्या, ई.अनीश कुमार यादव, ई.संजय लाल प्रजापति, ई.आतिश यादव, ई.गुलाब चन्द राम, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, कमला कान्त मिश्रा, समेत भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह द्वारा किया गया।