अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान , वार्नर करेंगे कप्तानी

मुम्बई। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल आईपीएल 2023 के लिए ऑस्ट्रलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया है। वहीं अक्षर पटेल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएल के 16 सत्र की शुरुआत इस माह के अंत में हो रही है।दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया, डेविड वॉर्नर (कप्तान) और अक्षर पटेल (उप-कप्तान), आईपीएल 2023 में इन दो तेजतर्रार खिलाड़ियों के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स उतरने के लिए तैयार है। वार्नर के पास आईपीएल में पहले भी कप्तानी का अनुभव रहा है। वॉर्नर के नेतृत्व में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल खिताब जीता था। वॉर्नर का भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा और वह एकदिवसीय सीरीज के जरिये लय हासिल करना चाहेंगे। वॉर्नर ने साल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए दो मैचों में कप्तानी की है। दिल्ली कपिटल्स में डेविड वॉर्नर से पहले ऋषभ पंत कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 30 मैच, 16 जीते। इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 41 मैच, 21 जीते। करुण नायर की कप्तानी में 3 मैच में से 2 जीते। जहीर खान 23 मैच में से 10 में जीते। वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 69 मैचों में 1888 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.46 का रहा है।