अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेल सुरक्षा बल की महिला बल सदस्य सम्मानित

प्रयागराज।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रवीन्द्र वर्मा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल की 24 महिला बल सदस्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान रमेश चन्द्र मुख्य सुरक्षा आयुक्त, बी. पी. सिंह सहायक सुरक्षा आयुक्त(यात्री सुरक्षा) एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।