भाजपा मंडल जरवल ने मनाया होली मिलन समारोह

जरवल, बहराइच। नगर के पुरुषोत्तम भवन में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संजय राव व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने होली मिलन के बारे में सविस्तार पूर्वक बताया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की नीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर बूथ कमेटी का पुनः निर्माण करते हुए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति अति शीघ्र करना है। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने भी संबोधित किया और आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को अबीर एवं गुलाल से टीका लगाकर आपस में गले लग कर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्रीओम जयसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ कसौधन, सेक्टर प्रमुख नवनीत कौशल, सेक्टर प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सोनी, अजय कुमार, उत्तम तहसील मीडिया प्रभारी, अभिजीत गुप्ता, ईशू, संजय कसौधन, डॉ आकाश गुप्ता, सुंदरलाल चैहान, विजय कसौधन, अतीक अहमद सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।