मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंडल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

प्रयागराज | रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार प्रयागराज मंडल में 1 मार्च से 08 मार्च 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है I इसी क्रम में 01.03.2023 को मंडल कार्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा ‘भारतीय समाज को नई दृष्टि देती नारी’ विषय पर कर्मचारियों के लिए एक हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I  01.03.2023 , 02.03.2023 को मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में  एवं 03.03.2023 को कोरल क्लब में महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज मण्डल के प्रयासों से चिकित्सा विभाग द्वारा 03 दिवसीय ‘महिला स्वास्थ्य शिविर’  का आयोजन किया गया I दिनांक 02.03.2023 को मंडल सभागार में सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसका विषय था ‘महिला सशक्तिकरण तथा परिवार एवं कार्यस्थल के मध्य समन्वय’ तथा दिनांक 03.03.2023 को  वाकथान  का आयोजन मंडल कार्यालय से प्रयागराज जंक्शन तक किया गया I 06.03.2023 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंडल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर कविता पाठ एवं पुरस्कार समारोह मनाया गया I  इस समारोह का शुभारम्भ समारोह की मुख्य अतिथि अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल अंजली अग्रवाल व मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा एवं अन्य अधिकारीयों  द्वारा दीप प्रज्वलित करके  किया गया I कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ I उसके पश्चात अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन अंजली अग्रवाल  द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गयी और कहा गया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है,  चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो , हेल्थ सेक्टर हो, सेना हो या फिर खेल का मैदान हो I  महिला ऐसे ही कई क्षेत्रों में जिसकी कल्पना पहले की सामाजिक स्थिति में करना नामुमकिन था, उन सभी क्षेत्रों में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। चुनौतियों का मुकाबला करने में महिलाएं अपने शौर्य और पराक्रम में कभी पीछे नही रही हैं. इन्होने सदा ही आगे बढ़कर चुनौतियों का न केवल समझदारी के साथ सामना किया हैं, बल्कि इन्हें अपने साहस एवं सूझ बुझ से परास्त भी किया हैं | कार्यक्रम की इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला से ही ये समस्त संसार पूरा है I उन्होंने आगे कहा की आज की बदली हुई परिस्थितियों में नारियां स्वयं को बदलने और पुरुष-प्रधान समाज द्वारा रचित बेड़ियों से स्वयं को आजाद करवाने हेतु कृतसंकल्प हैं।इस अवसर पर आयोजित कविता पाठ में सर्वप्रथम स्वेता सिंह ने बिटिया है अनमोल रतन… , कृष्णा गौतम गौतमी ने “मैं आज ही आने वाला कल जी कर दिखाऊंगी”  दोना प्रिया ने “लड़कियों की जिंदगी आसान नहीं होती” पर कविता पाठ किया एवं पूनम यादव ने “बाबुल प्यारे सजन सखारे” गीत की प्रस्तुति दी। उसके पश्चात् उत्कृष्ट  महिला कर्मचारियों को अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल  अंजली अग्रवाल  द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं 01.03.2023 को मंडल कार्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा ‘भारतीय समाज को नई दृष्टि देती नारी’ विषय पर कर्मचारियों के लिए एक हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम के अंत में, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे ने उपस्थित सभी अधिकारियों,  रेल परिवार एवं  महिला कर्मचारियों  को धन्यवाद ज्ञापित  किया|