महंगाई व गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांगे्रसियों में उबाल

विशेश्वरगंज, बहराइच। बढे हुए गैस सिलेंडर की कीमतों तथा अन्य जनोपयोगी वस्तुओं में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि व मंहगाई को लेकर केन्द्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता विनय सिंह के नेतृत्व मे सेवादल प्रशिक्षण स्थल मनेरा रानीपुर तिलक मे हुंकार सभा किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि बहुत हो चुकी मंहगाई की मार, नही चाहिए ऐसी सरकार। उन्होंने आगामी 12मार्च को सेवादल के तत्वावधान मे दाण्डी मार्च दिवस पर पदयात्रा निकाल कर जनजागृति करने का ऐलान किया। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ मंहगाई है। उन्होंने कहा कि मंहगाई का एकमात्र इलाज सत्ता परिवर्तन करके देश व समाज में पुनः कांग्रेस शासन को वापस लाना है। जिसके लिए हम सभी को युदस्तर पर प्रयास करना है। उन्होंने छात्रों की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात मंहगाई की शव यात्रा निकाले जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मंहगा राशन, मंहगा तेल, हर मोर्चे पर हो गई भाजपा फेल। खाइगे शक्कर, पी गये तेल, यह देखो मोदी का खेल। आदि सरकार विरोधी नारों से आवाज बुलंद की। उक्त अवसर पर उमेश तिवारी, दुर्गेश सिंह, नसीम इदरीशी, लाल जी गिरि, साहब राम, पुष्पा गौतम, सतीश सिंह, केसरी पासवान, रज्जब अली, छेदी सिंह, संजय सिंह, सत्तार पहलवान सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।