सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर ₹50 की वृद्धि करने के विररोध में कांग्रेस ने विरोध किया और कहा कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। कहा कि महंगाई की मार झेल रहे आम जनता के लिए घरेलू सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी घरों का बजट बिगाड़ रही है! पहले से महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्गीय परिवार गरीब मजदूर और किसानों के लिए एलपीजी सिलेंडरों में बढ़ोतरी कमर तोड़ने का काम करेगी। शहर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कलेक्ट्री स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे और प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ष्षहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 15लाख हर खाते में दिए जाने के जुमले के साथ-साथ साल में दो त्योहारों पर फ्री सिलेंडर देने की घोषणा भी भाजपा सरकार का जुमला ही है। भाजपा सरकार की मंशा जनता को राहत देना नहीं बल्कि अपनी उद्योगपति साथियों को मजबूत करना है। देवराज पाण्डेय , सत्यवीर सिंह , राजकुमार निषाद ,सन्दीप सोनकर बब्बी खान आजम जैदी फायज हाशमी प्रवीण सिंह सन्दीप निषाद अमन सिन्हा बबब्लू गुप्ता जैद फरहान जिलानी इकबाल अली सब्बल आदि मौजूद रह।