नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजा पंडाल

बौण्डी, बहराइच। बौंडी में परिमात्मादीन तिवारी के आवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के रूप में नन्हे बालक पर पुष्प की वर्षा कर रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी के अवसर पर वृंदावनधाम से पधारे कथा व्यास पं. गोपाल शरण महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान अमरेंद्र तिवारी, भास्कर तिवारी, प्रदीप गुप्ता, योगेश गुप्ता, अजय त्रिवेदी, केशव यज्ञ सैनी, कन्हैया गुप्ता, उमेश्वर पांडेय, संतोष तिवारी, श्याम लाल शुक्ला, ललित पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।