
ईटानगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद और विधानमंडलों में सदस्यों के अनुशासित और मर्यादित व्यवहार पर बल देते हुए इन दोनों बातों को संसदीय लोकतंत्र की पहचान बताया है।उन्होंने सदनों में चर्चा के स्तर को भी ऊंचे से ऊंचा रखने पर बल दिया है।श्रीमती मुर्मू ने मंगलवार को यहां अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा,“अनुशासन और मर्यादा, ये दोनों बातें संसदीय लोकतंत्र की पहचान हैं।